भारत की 7 ऐसी जगह जो आपने कभी नहीं देखी। ज़रूर देखिए
भारत एक शब्द जिसकी कल्पना मात्र से ही व्यक्ति उसकी सुंदरता में खो जाता है। जैसे ही आप इस शब्द के बारें में सोचेंगे कई सारे मंज़र, कई दृश्य, कई सभ्यताएं खुद-ब-खुद आपकी आँखों के सामने आ जाएंगी। शायद भारत इसलिए भी विविधताओं से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां के जैसी कला, संस्कृति और भोजन आप को किसीऔर देश में बड़ी ही मुश्किल से मिलेगा। भारत में जहां एक तरफ कश्मीर की ठिठुरन भरी सर्दी है तो वहीँ दूसरी तरफ चेरापूंजी में होने वाली सर्वाधिक बारिश है। यहां आपको थार के भी दर्शन होंगे जी हां वही थार जिसका शुमार विश्व के सबसे सूखे क्षेत्रों में है। इसके अलावा भारत का लगभग आधे से ज्यादा हिस्सा सुन्दर बीचों और शांत नीले समुद्र से घिरा है। अगर आप भारत के उत्तरी हिस्से पर एक नज़र डालें तो आपको मिलेगा कि भारत का ये हिस्सा सफ़ेद संगमरमरी बर्फ से ढंके पहाड़ों से घिरा है। भारत में , कश्मीर से लेके कन्याकुमारी और राजस्थान से लेके असम और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर ऐसा आपको बहुत कुछ मिलेगा जिसको आप भुला के भी नहीं भूल सकते हैं। आइये अब हम आपको अवगत कराते हैं अतुलनीय भारत की उन 7 खूबसूरत जगहों से जिनके बारे ,में न अब तक आपने जाना होगा न सुना होगा।
1. लोनार क्रेटर
लोनार एक ऐसी जगह है जो आपको प्रकृति के रूपों क एहसास करवाएगी । यह लगभग 52,000 साल पहले की बात है जब पृथ्वी पर उल्का गिरा और गड्ढा बन गया।850 फीट की ऊंचाई पर बसा यह शहर यहां बने हुए गड्ढ़े के कारण जाना जाता है। कई सदियां और साल गुजरने के बाद यह गड्ढ़ा एक झील में बदल गया जिसे आज हम लोनार झील के नाम से जानते है।कहा जाता है कि पद्म पुराण, स्कंद पुराण और आइन-ए-अकबरी में भी इस गड्ढ़े के बारे में उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार एक ब्रिटिश अधिकारी जेई अलेक्जेंडर ने सबसे पहले इस गड्ढे के बारे में खोजबीन की थी।यह एक प्राकृतिक झील है जो कि अपनी सुंदरता के कारण यहाँ आने वाले लोगों का मन मोह लेती है ।
2. भानगढ़ का किला
यह किला अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 में बनवाया गया था। राजा माधो सिंह अकबर की सेना के जनरल थे। ये किला जितना शानदार है उतना ही विशाल भी है, वर्तमान में ये किला एक खंडहर में तब्दील हो गया है। किले में प्राकृतिक झरने, जलप्रपात, उद्यान, हवेलियां और बरगद के पेड़ इस किले की गरिमा को और भी अधिक बढ़ाते हैं। साथ ही भगवान सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी और केशव राय के मंदिर धर्म की दृष्टि से भी इसे महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।
3. भीमबेटका
आज हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं एक ऐसी गुफा से जो पौराणिक पात्र भीम से जुडी है। जी हां हम बात कर रहे हैं भीमबेटका प्राचीन गुफाओं के बारे में। देखिये : भारत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें महाभारत के एक पौराणिक चरित्र भीम के नाम पर आधारित भीमबेटका भारत की प्राचीन गुफाओं में से एक है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। भीमबेटका गुफाएं एवं चट्टानों से बने आश्रय स्थल मध्यप्रदेश के रायसेजिले में स्थित हैं। ये चारों ओर से विंध्य पर्वत श्रेणी से घिरे हुए हैं। यहाँ 600 से भी अधिक गुफाएं हैं जिनमें विभिन्न प्राचीन चित्र हैं।
4. मायलेननोंग
मायलेननोंग मेघालय का एक छोटा सा गांव है, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। शायद आपको जानके हैरत हो मायलेननोंग का शुमार एशिया के सबसे साफ़ सुथरे गांव में होता है। आपको बताते चलें कि इस गांव का मुख्य व्यवसाय कृषि है। इस गांव की ख़ास बात ये है कि यहां जगह जगह पर बांस के बने हुए कूड़ेदान लगाये गए हैं ताकि लोग उनमें कूड़ा फ़ेंक सकें। यहाँ का पर्यावरण गन्दगी,धुँआ ,शोर-शराबा सबसेअनछुआ है। छुट्टियाँ मनाने के लिए यह सबसे बढ़िया जगह है।
5. बुआ वाला तालाब
अगर आप को ये अनोखा नज़ारा देखना है तो राजधानी दिल्ली से 65 किलोमीटर दूर हरियाणा के झज्जर आइये और यहां मौजूद बुआ वाला तालाब की यात्रा करिये। बुआ वाला तालाब का निर्माण आज से 375 वर्ष पूर्व हुआ था। इस तालाब के निर्माण के पीछे एक दिल चीर देने वाली कहानी जुडी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक दिन झज्जर नवाब के एक सूबेदार मुस्तफा खान की बहादुर बेटी बुआ घुड़सवारी करते हुए जंगल में पहुंच गई। दुर्भागय से उनपर बाघ ने हमला कर दिया और वह मदद क लिए चिल्लाई। उनकी चीख सुनकर पास में ही काम कर रहा हसन नाम का एक गरीब लेकिन सुंदर लकड़हाराउस ओर दौड़ा। उसने बाघ को मार गिराया और लड़की को जख्मी हालत में वापस लेकर आया। बुआ के पिता ने लकड़हारे को ईनाम देने की घोषणा की, पर हसन ने ईनाम के बदले उनकी बेटी से शादी की इच्छा जाहिर की।बेमन से मुस्तफा खान ने लकड़हारे की बात मान ली, पर शादी को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया। एक दिन उन्होंने हसन से कहा कि वह नवाब की सेना में भर्ती हो जाए और युद्ध में हिस्सा ले। हसन ने ऐसा ही किया और युद्ध में मारा गया। कहा जाता है की अपने प्रेमी हसन की मौत से टूट चुकी बुआ का भी देहांत कुछ समय बाद हो गया और उसे अपने
प्रेमी हसन की कब्र के बगल में दफनाया गया।
6. अंतरगंगे
अंतरगंगे एक ऐसा स्थान है जो की निश्चित रूप से साहसिक लोगों को लुभाता है। अंतरगंगे वास्तव में एक बारहमासी वसंत है जो पहाड़ियों पर कर्नाटक में कोलार जिले के पूर्व में स्थित है। यहाँ की वसंत कुछ बड़े पैमाने पर रॉक संरचनाओं को छोटी और बड़ी गुफाओं के रूप में दिखाती है। इस चट्टानी पहाड़ी के नीचे देखने लायक एक घना जंगल है। छोटी छोटी वनस्पति इस पहाड़ी संरचना के शीर्ष से इस प्रकार बाहर आती है, मानो की पहाड़ को ताज पहनाया हुआ हो। अंतरगंगे का आकर्षण अपनी चट्टानी संरचना और गुफाओं में स्थित है। जो लोग साहस की भावना रखते हैं, उन लोगों के लिए, रॉक और पहाड़ी ट्रैकिंग पर चढ़ना एक महान अनुभव हो सकता है। यहाँ की गुफाएं खोज करने लायक हैं। यात्रा में कम से कम एक या दो घंटे लगते हैं, जबकि नीचे आना तेज और आसान होगा। रोपेल्लिंग और उच्च रस्सी चढ़ाई भी साहसिक लोगों के लिए अन्य विकल्प हैं।
7. रूपकुंड
रूपकुंड या कंकाल झील भारत उत्तराखंड राज्य में स्थित एक हिम झील है जो अपने किनारे पर पाए गये पांच सौ से अधिक कंकालों के कारण प्रसिद्ध है।यह स्थान निर्जन है और हिमालय पर लगभग 5029 मीटर (16499 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटन की दृष्टि से रूपकुंड, हिमालय की गोद में स्थित एकमनोहारी और खूबसूरत पर्यटन स्थल है, यह हिमालय की दो चोटियों त्रिशूल (7120 मीटर) और नंदघुंगटी (6310 मीटर). के तल के पास स्थित है।रूपकुंड, बेदनीबग्याल की अल्पाइन तृणभूमि पर प्रत्येक पतझड़ में एक धार्मिक त्योहार आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के गांवों के लोग शामिल होते हैं।


