क्रिकेट की मस्ती में झूम गया इंडिया

रग - रग में जोश भर दिया। नाचने पर मजबूर कर दिया। हर भारतीय का सपना पूरा कर दिया।
हमारी दुआ रंग लाई ,हमारा सर गर्व से ऊँचा हो गया। इस विश्वकप ने सारे भारत को एक डोरी में बाँध दिया।
लगता है जैसे इसी का इंतज़ार सालों से कर रहे थे और आज वह ख़त्म हो गया। जब क्रिकेट आता है तो दुनिया थम जाती है
और जब भारत विश्वकप जीतता है तो दुनिया में भूचाल आ जाता है।बस यही तो जादू है क्रिकेट का।