सोचा था आबादी होगी ,यहाँ तो बर्बादी हो गयी

शादी दो दिलों का रिश्ता है,परन्तु इन दो दिलों के मिलने से पहले कई दिल ज़ोरों से कई दिनों तक धड़कते रहते हैं जो भूकंप की तीव्रता को भी पीछे छोड़ देता है।
शादी एक ऐसी चीज़ है जहां सब कुछ जांचने-परखने के बावजूद लोग अपने साथ धोखा होने का दावा करते हैं लेकिन फिर भी शादी करना छोड़ते नहीं हैं।
मतलब लड्डू कड़वा हो या मीठा , खाना सबको है।